Mahindra Thar ROXX Interior Teaser: अगर आप भी महिंद्रा थार के दीवाने हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है।जैसा की आप जानते हैं कि ऑफ रोडिंग के लिए महिंद्रा थार काफी मशहूर है। अब महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की तरफ से ऑफीशियली यह कंफर्म कर दिया गया है कि थार के 5 डोर वर्जन को Thar Roxx के नाम से जाना जाएगा। वहीं घरेलू कार निर्माता की तरफ से एक टीचर भी जारी किया गया, जिसमें अपकमिंग फाइव डोर एसयूवी की पहली झलक भी देखने को मिली। आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है।
इस दिन खत्म होगा Mahindra Thar Roxx का इंतजार
कंपनी की तरफ से महिंद्रा थार कब बाजारों में दस्तक देगी, इसको लेकर भी आधिकारिक रूप से डेट कंफर्म कर दी गई है। जानकारी देते हुए बताया गया कि Mahindra Thar Roxx को 15 अगस्त 2024 को लांच किया जाएगा। पहले भी खबरें सामने आ रही थी कि कंपनी की तरफ से इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है, अब कंपनी की तरफ से आधिकारिक रूप से इस बारे में कंफर्म कर दिया गया।
मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स
वही थार के 5 डोर वर्जन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको इसमें नए डिजाइन किए गए एलॉय व्हील्स, रियर फेंडर के ठीक ऊपर की 4×4 बैजिंग, ब्लैक कलर में व्हील आर्च क्लैडिंग और C-शेप्ड LED टेल लैंप देखने को मिल सकते हैं। जानकारी देते हुए बताया गया कि Mahindra Thar Roxx मौजूदा थार से लंबा व्हीलबेस मिलेगा।
Living like a Rockstar just got a whole new meaning. Stay tuned for the main act, arriving this Independence Day.
— Mahindra Thar (@Mahindra_Thar) August 6, 2024
Know more : https://t.co/jcRRm2kBqB#TharROXX #TheSUV #ExploreTheImpossible pic.twitter.com/gKD18Ilorl
महिंद्रा थार के इंटीरियर में होंगे ये बड़े बदलाव
इसकी ओवरऑल शेप भी बल्की होने वाली है, बेहतर बूट स्पेस होने के साथ- साथ इसके रियर डोर भी बड़े होने वाले है। 5-डोर महिंद्रा थार में आपको एक डुअल पैन सनरूफ और यह गाड़ी आपको एक नए इंटीरियर थीम के मिलने वाली है। साथ ही आपको इसमें 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल सहित कई और प्रीमियम फीचर्स भी मिलने वाले है।