Mahindra e-Alfa Plus: वाहन के निर्माण और बिक्री के क्षेत्र में महिंद्रा कंपनी भारत की एक बहुत ही बड़ी कंपनी मानी जाती है। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि महिंद्रा कंपनी थ्री व्हीलर भी लॉन्च करती है। थ्री व्हीलर महिंद्रा की सहायक कंपनी महिंद्रा लॉस्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड द्वारा बेचे जाते हैं। अभी हाल ही में इस कंपनी ने भारतीय मार्केट में ई- अल्फा प्लस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को लांच किया। ये बहुत किफायती दाम में मार्केट में अवेलेबल है और इससे आपको बहुत अधिक फायदा होने वाला है।
क्या रहेगी बैटरी और रेंज
कंपनी का दावा है कि अल्फा प्लस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा को देखते हुए खास डिजाइन दिया गया है। यह गांव और शहर दोनों ही सड़कों पर बिना किसी रूकावट के दौड़ सकती है। इसमें मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है। यह मोटर 2600 rps की अधिकतम गति दे सकती है। ये 1.95Kwh की पावर जनेरेट करती है जोकि 200rpm पर 26.9nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह थ्री व्हीलर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक की रेंज देता है।
ये रहेंगे फीचर्स
आपको बता दें कि महिंद्रा द्वारा लांच की गई है। थ्री व्हीलर अल्ट्रा प्लस पांच कलर ऑप्शन में अवेलेबल रहेगी। वहीं इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,61,113 रूपए बताई जा रही है। इसकी कीमत अलग- अलग शहरों में अलग- अलग हो सकती है। महिंद्रा कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर 18 महीने की वारंटी दे रही है। इसके साथ पैकेज में चार्जर और बैटरी को भी शामिल किया गया है।
इसके अलावा महिंद्रा कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस थ्री व्हीलर पर 3 साल तक 10 लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी कवर करेगी। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में एडवांस्ड फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स लगाए गए हैं जो कि आपकी यात्रा को और भी ज्यादा सुलभ और सुरक्षित बनाएंगे। इस तरह देखा जाए तो ये ऑटो खरीदना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद और किफायती साबित होने वाला है।