Moto Watch 120: अगर आप भी इन दिनों नई स्मार्ट वॉच खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। मोटरोला की तरफ से ग्राहकों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए अपनी नई स्मार्ट वॉच को लांच कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से इस वॉच का नाम Moto Watch 120 रखा गया है। आज की इस खबर में हम आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है।
Moto ने लॉन्च की अपनी नई स्मार्ट वॉच
Moto Watch 120 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह हैंडफ्री कॉलिंग वॉच है। इसमें आपको 10 दिनों की बैटरी लाइफ मिलने वाली है, साथ ही आपको इस वॉच में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े हुए जरूरी फीचर भी मिलने वाले हैं। कंपनी की तरफ से अपनी नई वॉच में 1.43 इंच का सर्कुलर अम्लोड़ डिस्प्ले दिया गया है। आपको यह तीन कलर ऑप्शंस में मिलने वाली है जिसमें पैटर्न ब्लैक, रोज गोल्ड और ग्लेशियर सिल्वर शामिल है।
मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स
इसमें आपको 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मिलने वाले हैं। साथ ही कंपनी की तरफ से इसमें एडवांस स्लिप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। कंपनी की तरफ से इस स्मार्ट वॉच में 300 Mah की बैटरी दी गई है। वही, दावा किया जा रहा है कि आप एक बार इसे चार्ज करने पर 10 दिनों तक यूज कर पाएंगे। यह क्विक चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
क्या रहेंगी कीमत
आपको इस वॉच में एक खास फीचर दिया गया है, जिससे आप अपने गुम हुए साइलेंट मोड में रखे हुए फोन को भी काफी आसानी से सर्च कर सकते हैं। इस वॉच की कीमत तकरीबन 11000 रुपए के आसपास रहने वाली है।