Jio Bharat J1 4G: अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है। जैसा की आपको पता है कि कंपनी अपने यूजर्स के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती है। अब कंपनी की तरफ से एक कदम और आगे बढ़ते हुए अपना नया 4G Jio Bharat J1 को चोरी- छुपे लांच कर दिया गया है। आज की इस खबर में हम आपको इसी फोन के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं, इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है।
Jio ने चोरी छुपे लांच किया यह नया फोन
Jio Bharat J1 फोन में आपको जियो की ऐप्स और सेवाओं के साथ-साथ यूपीआई लेनदेन के लिए जियो पर कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा जैसे फीचर्स भी मिलने वाले हैं। कुल मिलाकर जियो का यह लेटेस्ट फोन आपके लिए एकदम बढ़िया रहने वाला है, इसकी खास बात यह है कि इसकी कीमत भी काफी कम है।
क्या रहेंगी कीमत
Jio Bharat J1 4G फोन पिछले साल जो कंपनी की तरफ से फोन लॉन्च किए गए थे उनसे थोड़ा महंगा होने वाला है। जहां उन फोन की कीमत मात्र 999 रुपए थी, अब कंपनी की तरफ से जियो भारत J1 फोन को 1799 रूपये में लॉन्च किया गया है। आपको यह डिवाइस सिंगल ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में मिल रहा है। आप अपनी पसंद से किसी को भी ऑर्डर कर सकते हैं।
मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स
Jio Bharat J1 4G एक नए डिजाइन के साथ आने वाला है। इस फोन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको 2.8 इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है। इसमें कंपनी की तरफ से आपको 2500 Mah की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जिसकी वजह से आप इस फोन को अच्छा खासा यूज कर पाएंगे। आप इसमें Jio टीवी भी देख सकते हैं।
जियो फोन में जियो सिनेमा फ्री इंस्टॉल्ड है और साथ ही यूजर्स जियो की कई ऐप का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसे में यह मात्र 1799 रूपये में आपके लिए एकदम बढ़िया फोन साबित होने वाला है। अगर आपका बजट भी कम है, तो आप इस फोन को परचेस कर सकते हैं।