BMW CE 04 Pre Booking: बीएमडब्ल्यू मोटर राइट इंडिया द्वारा बेसब्री से इंतजार किए जा रहे पहले प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 की प्री- लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। पहली बार दिसंबर 2022 में इस देश में प्रदर्शित किया था और अब कंपनी द्वारा इसे 24 जुलाई 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
आराम से बैठ सकती हैं 2 सवारी
780 मिलीमीटर ऊंचे इस स्कूटर की सीट पर आराम से दो सवारी बैठ सकती हैं। इसे आकर्षक रूप देने के लिए बड़े एप्रेनऔर फ्लैट पैनल लगाए गए हैं। वहीं इसका व्हील बेस मस्कुलर लुक को बढ़ाने का काम करता है। टिकाऊपन के लिए इसके अंदर स्टील डबल लूप फ्रेम लगाए गए हैं। इसके आगे की तरफ ए-शॉक यूनिट से लैस सिंगल-ब्रिज टेलिस्कोप फोर्क लगे हुए हैं। इसमें 15 इंच के एलॉय व्हील लगे हैं, जो 265 मिमी डिस्क पर चलते हैं। दोनों सिरों पर एबीएस लगे हुए हैं।
पावर और बैटरी के मामले में भी है जबरदस्त
इसके अंदर 8.9 kwh का बैट्री पैक लगा हुआ है। यह 2.6 सेकंड में 50 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 120 km/h है। इसकी मोटर 42 bhp की पावर और 62 nm का टॉर्क जनरेट करती है।
कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 130 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। एक बार चार्ज होने में इसकी बैटरी 4 घंटे लगाती है लेकिन अगर हाई स्पीड फास्ट चार्जर का इस्तेमाल किया जाए तो यह 1 घंटे 40 मिनट में बैटरी को पूरे तरीके से चार्ज कर देती है।
इतनी होगी कीमत
इसके डैशबोर्ड में 10.25 इंच का टीएफटी डिस्पले लगाया गया है, जिसके अंदर कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर्स दिखाए गए हैं। फोन चार्ज करने के लिए इसके अंदर यूएसबी टाइप सी चार्जर कनेक्टिंग पोर्ट के साथ स्टोरेज कंपार्टमेंट भी दिया गया है। BMW CE 04 की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत लगभग 10 लाख रुपए हो सकती है। हालांकि लॉन्च के समय ही इसकी सही कीमत का अंदाजा लग पाएगा।