Tata Curvv EV EMI: भारत की सबसे प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की तरफ से अगस्त 2024 में टाटा Curvv EV को लांच किया गया था। कमाल के स्पेसिफिकेशंस एंड फीचर्स के चलते यह गाड़ी काफी चर्चा में बनी हुई है। अगर आपका मन भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट क्रिएटिव 45 को खरीदने का है तो हम आपको एक बेहतरीन तरीका बताएंगे जिससे मात्र ₹200000 की डाउन पेमेंट करके आप इस गाड़ी को घर लेकर आ सकते हैं, हालांकि इसके बाद आपको महीने की EMI देनी होगी। वह EMI कितनी होगी, इसकी जानकारी आज हम इस खबर में आपको देंगे।
इतनी है वास्तविक कीमत
सबसे पहले इस गाड़ी की वास्तविक कीमत जान लीजिए। दरअसल, इस गाड़ी के क्रिएटिव 45 वेरिएंट को 17.29 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में पेश किया गया है। अगर आप दिल्ली में इस गाड़ी को खरीदते हैं तो आपको इंश्योरेंस के तौर पर 73,000 रूपए और टीसीएस चार्ज के 17,490 रूपए देने पड़ते हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो आपको इस गाड़ी का ऑन रोड प्राइस करीब 18.40 लाख रुपए पड़ता है।
ये होगी कैलकुलेशन
अगर आप इसके बेस वेरिएंट क्रिएटिव 45 को खरीदते हैं तो बैंक की तरफ से एक्स शोरूम कीमत पर फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में आपको ₹200000 की डाउन पेमेंट करनी है। इसके बाद बाकी बचा 16.40 लाख रुपए आप बैंक से फाइनेंस करवा सकते हैं। आपको यह फाइनेंस 8.7% ब्याज के साथ 7 साल के लिए दिया जाता है। इस प्रकार से देखा जाए तो आपको हर महीने 26,137 रुपए देने होंगे वह भी अगले 7 साल के लिए।
इतनी पड़ेगी कीमत
अगर आप 8.7 परसेंट ब्याज दर के साथ 7 साल के लिए 16.4 लाख रुपए बैंक से लोन लेते हैं तो आपको 7 साल तक 26,137 रुपए की ईएमआई हर महीने देनी होगी। इस प्रकार से इस गाड़ी के करीब 5.55 लाख रुपए से ज्यादा आप ब्याज के तौर पर देंगे। इस तरह आपको इस गाड़ी की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 23.95 लाख रुपए पड़ेगी।