WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Honda Activa EMI: महज 10 हजार रुपये में घर ले आएं ब्रांड न्यू Honda Activa, देनी होगी सिर्फ इतनी EMI

Honda Activa EMI: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में होंडा एक्टिवा की बहुत अधिक डिमांड है। दो पहिया वाहनों में सबसे ज़्यादा होंडा एक्टिवा को पसंद किया जाता है। यदि आप भी होंडा के इस बेस वेरिएंट एसटीडी को अपने घर लाना चाहते हैं तो आप केवल 10,000 की डाउन पेमेंट के साथ ऐसा कर सकते हैं, उसके बाद आपको हर महीने मामूली सी EMI भरनी होगी।

इतनी है होंडा एक्टिवा की कीमत

आपको बता दे होंडा एक्टिवा की एक्स शोरूम कीमत 76,684 रूपए है, परंतु यदि आप इस वाहन को दिल्ली में खरीदते हैं तो आपको 7,635 रूपए का आरटीओ चार्ज और 6,129 का इंश्योरेंस करवाना होगा। इस तरीके से आपको होंडा एक्टिवा का ऑन रोड प्राइस 90,488 का पड़ेगा।

इतनी भरनी पड़ेगी EMI

यदि आप होंडा एक्टिवा के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको 10,000 रूपए की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने EMI का भुगतान करना होगा। यदि आप 10,000 रूपए शोरूम पर देते हैं तो आपको बाकी बचे 80,488 रुपए का फाइनेंस करवाना होगा। यदि बैंक इस राशि पर 10.5 फीसदी की दर से ब्याज लगाता है तो आपको 3 साल तक हर महीने लगभग 2,616 रूपए ईएमआई के तौर पर भरने होंगे।

कितनी महंगी पड़ जाएगी एक्टिवा

यदि आप हर महीने ₹2616 रुपए ईएमआई के तौर पर 3 साल तक भुगतान करेंगे तो इसका मतलब ये होगा कि आपको लगभग 13,690 रुपए बतौर ब्याज के रूप में देने होंगे। इस तरीके से होंडा एक्टिवा एसटीडी की कुल कीमत 1,04,178 रुपए पड़ जाएगी।

cfd894f9e2bee6a456b2fe35d3d4d702

Sarkari Gate Team

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment