Mahindra Bolero SUV: अगर आप भी महिंद्रा की गाड़ियों के दीवाने हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको Mahindra Bolero के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इस एसयूवी को ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद किया जाता है। इसके साथ ही पुलिस विभाग की तरफ से भी कई सरकारी दफ्तर में इस गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको इसके फीचर्स के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं, इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है।
Mahindra Bolero के चाहने वालों के लिए जरूरी खबर
Mahindra Bolero एक ऐसी SUV है जिसमें 7 से 8 लोग काफी आराम से बैठ सकते हैं। इस SUV के दो वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है, जिसमें बोलेरो और बोलेरो नियो शामिल है। हम Mahindra Bolero Neo के बारे में बात करें है, यह SUV काफी किफायती कीमतों पर उपलब्ध है।
इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.95 लाख रूपये से शुरू होकर 12.15 लाख रूपये तक जाती है। यह मैजेस्टिक सिल्वर हाईवे रेड, पर्ल व्हाइट सहित कई कलर ऑप्शन में मौजूद है। इस SUV में आपको 384 लीटर क्षमता का बूटस्पेस मिलने वाला है, जिस वजह से आप इसमें ट्रेवल के दौरान अन्य गाड़ियों की तुलना में ज्यादा सामान रख पाएगे।
क्या रहेंगी माइलेज
इस एसयूवी में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलने वाला है, जो 100 PS की अधिकतम पावर और 260 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लेस होने वाला है। कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह एसयूवी 17.29 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
जानिए महिंद्रा बोलेरो के बारे में
Mahindra Bolero की एक्स – शोरूम कीमत 9 लाख 79 हजार रूपये से शुरू होती है, जो 10 लाख 91 रूपये तक जाती है। यह B4, B6, और B6(O) वैलेंटाइन में भी उपलब्ध है। आप इसे तीन अलग कलर्स में आर्डर कर सकते है। इसमें आपको बढ़िया माइलेज के साथ अन्य कहीं लेटेस्ट फीचर मिलने वाले हैं। महिंद्रा की यह एसयूवी आपको गांव में बड़ी संख्या में लोग यूज करते हुए दिखाई देंगे।