Bajaj New CNG Bike: कुछ समय पहले ही बजाज की तरफ से दुनिया की पहली सीएनजी बाइक को लांच किया गया था। अब बजाज कंपनी की तरफ से न्यू क्लीन और ग्रीन एनर्जी व्हीकल पर तेजी से काम किया जा रहा है। कंपनी FY25 तक बजाज ऑटो नई सीएनजी बाइक, एथेनॉल व्हीकल और एक न्यू चेतक EV लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं।
जल्द बजाज लॉन्च कर सकता है अपनी नई बाइक
बजाज ऑटो सीएनजी बाइक के अलावा भी कंपनी की तरफ से अगले महीने इथेनॉल से चलने वाली बाइक और तीन पहिया वाहन शोकेस करने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी की तरफ से FY25 के लिए लॉन्च समय भी निर्धारित कर दिया गया है। अगले साल की शुरुआत में आपको नया चेतन प्लेटफार्म पर दिखाई दे जाएगा। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बजाज ऑटो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीकल सेगमेंट में भी बाजार का लीडर है, 36% बाजार में बजाज की हिस्सेदारी है।
तेजी से किया जा रहा है कार्य
वही इलेक्ट्रिक थ्री व्हीकल में 36% हिस्सेदारी को अब 80 परसेंट ले जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से इलेक्ट्रिक वाहन बिजनेस में पहले से ही लाभ कमाया जा रहा है। अब कंपनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में भी 18 परसेंट बाजार हिस्सेदारी को ज्यादा करने में लगी हुई है। राजीव बजाज की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अगस्त महीने में 8000 – 9000 फ्रीडम 125 सीएनजी बाइक डिलीवर करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। जनवरी महीने तक हर महीने 40000 सीएनजी मोटरसाइकिल का आंकड़ा पार करने का टारगेट रखा गया है।