Huawei MatePad 11.5 Launched: अगर आप भी नया टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज की यह खबर आपको काफी पसंद आने वाली है। आज की इस खबर में हम आपको Huawei के एक नए टैबलेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो कंपनी की तरफ से हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। इसके बारे में डिटेल जानकारी के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है। हम Huawei Matepad 11.5 के बारे में बातचीत कर रहे हैं।
Huawei कंपनी ने चीन में लॉन्च किया नया टैबलेट
इस टैबलेट को कंपनी की तरफ से चीन में 2.2K एलसीडी स्क्रीन के साथ लांच किया गया है, साथ ही आपको पेपर मेटल एडिशन में भी यह मिलने वाला है। इसका रिफ्रेश रेट 120 HZ का होने वाला है साथ ही आपको कई प्रकार के आई प्रोटक्शन टेक्नोलॉजी भी मिलने वाली है। चीन में इस मेटपैड की बेस वेरिएंट 8GB + 128 बीबी की कीमत लगभग CNY1699 यानि 20000 रूपये से शुरू होती है, वहीं इसके पेपर मेट एडिशन की कीमत 22400 से शुरू हो रही है।
बेस वेरिएन्ट की कीमत
अगर आप इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट को परचेस करते हैं तो आपको लगभग 22400 रूपये और पेपर मेट एडिशन वेरिएंट को खरीदने के लिए 24800 रूपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यह टैबलेट तीन कलर ऑप्शन में मौजूद है,आप अपनी पसंद से सिल्वर आइलैंड ब्लू और स्प्रेस ग्रे में से किसी को भी ऑर्डर कर सकते हैं।
Huawei Matepad 11.5 टैबलेट में आपको 11.5 इंच का 2.2K TFT एलसीडी डिस्पले मिलने वाला है। इसका रिफ्रेश रेट 120HZ का होने वाला है। फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट में आपको 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 MP का फ्रंट कैमरा भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा भी आपको इसमें कई सारे लेटेस्ट फीचर मिल रहे हैं जो आप ऑफिशल वेबसाइट के जरिए भी चेक कर सकते हैं।