Greaves Eltra City: बीते कुछ समय से भारत में दिन ब दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है। सबसे ज्यादा जो इलेक्ट्रिक व्हीकल पसंद किया जा रहा है, वो है इलेक्ट्रिक टैक्सी और थ्री व्हीलर व्हीकल। इसी कड़ी में भारत में इलेक्ट्रिक ऑटो बनाने वाली मशहूर कंपनी Greaves Electric Mobility ने अपने थ्री व्हीलर ऑटो के नए दामों की घोषणा की। आपको नहीं पता तो हम बता देते हैं ये कंपनी भारत में थ्री व्हीलर और टू व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने के लिए काफी प्रसिद्ध है।
ये है इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऑटो की नई कीमत
कंपनी ने Greaves Electric Mobility की नए कीमतों की घोषणा कर दी। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऑटो का दाम 3,66,999 रूपए कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि ये अब मार्केट में बिक्री के लिए पेश कर दी गई है। आप इसे कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। जल्दी ही इसकी डिलीवरी भी मिलनी शुरू हो जाएगी। इस पर कंपनी ने 3 साल तक की वारंटी भी दी है, जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
फीचर्स भी हैं धमाल
ग्रीव्स अल्ट्रा सिटी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऑटो में 9.8 किलोवाट की मोटर लगी हुई है। इसको पावर देने के लिए 10.8kwh की बैटरी इंस्टॉल की गई है। यह 49 nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करती है। इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के पश्चात 160 किलोमीटर तक चल सकती है। ये 14 डिग्री के झुकाव पर भी चल सकती है। ग्रीव्स एल्ट्रा सिटी में हिल होल्ड असिस्ट, आसपास के वाहन और आसपास की चीजों की जानकारी के लिए इसमें 6.2 इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्क्रीन भी लगाई गई है।