Toyota FJ Cruiser: अगर आप भी गाड़ियों के दीवाने हैं, तो आपको निश्चित रूप से पता होगा की एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा की अपनी अलग ही पहचान है। कंपनी के पास कई एक से बढ़कर एक गाड़ियां है, जिसमें फॉर्च्यूनर से लेकर अर्बन क्रूजर हाई राइडर, इनोवा क्रिस्टा आदि शामिल है। इसके विपरीत, कंपनी के पास मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लिमिटेड मॉडल है। आज हम आपको इसके अपकमिंग मिडसाइज मॉडल के बारे में जानकारी देने वाले है।
कंपनी कर रही है नई SUV लांच करने की तैयारी
ऐसे में अब कंपनी की तरफ से इस सेगमेंट में भी अपनी पोजीशन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है और कंपनी एक मिनी फॉर्च्यूनर पर काम कर रही है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह कब तक लांच हो सकती है, इसमें आपको क्या लेटेस्ट फीचर्स मिलने वाले है इन सभी के बारे में आपको जानकारी आपको इस आर्टिकल के लास्ट में मिल जाएगी।
नवंबर महीने तक शुरू हो सकता है प्रोडक्शन
मिनी फॉर्च्यूनर SUV का नाम FJ क्रूजर होगा, इसे सबसे पहले सेल्स के लिए थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस गाड़ी का प्रोडक्शन इसी साल नवंबर महीने तक शुरू कर सकती है, हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स
पिछले साल अक्टूबर के महीने में कुछ ऐसी खबरें सामने आई थी कि कंपनी एक दमदार एसयूवी पर काम कर रही है, परंतु अभी तक कंपनी की तरफ से ऐसी कोई भी SUV लॉन्च नहीं की गई है। नई टोयोटा SUV में बॉक्सी स्टाइलिंग और चंकी व्हील आर्च के साथ कई नए लेटेस्ट फीचर मिलने वाले हैं। यह गाड़ी फॉर्च्यूनर के समान ही होने वाली है। इसमें फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा के समान 2750MM का व्हील बेस मिलने वाला है।