Tata Nexon EMI: अगर आप भी इन दिनों नई एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। बता दे कि सेफ्टी फीचर के लिहाज से टाटा नेक्सॉन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से इस एसयूवी की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। आज की इस खबर में हम आपको इस एसयूवी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं।
नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर
यदि पिछले महीने के आंकड़ों की बात की जाए, तो टाटा नेक्सॉन देश की टॉप 10 कारों की लिस्ट में शामिल रही और हजारों की संख्या में लोगों ने इसे परचेस किया। अगर आप भी कंफ्यूजन में है कि आपको इस एसयूवी को परचेस करना चाहिए या नहीं तो अब आपका यह कंफ्यूजन दूर हो जाएगा, चलिए इस एसयूवी पर डिटेल चर्चा करते हैं।
1 लाख रूपये की डाउन पेमेंट में घर लाए यह चमचमाती SUV
हम टाटा नक्सॉन को 1 लाख रूपये की डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं। इसके बाद आपको इस कंम्पैक्ट SUV पर कितना लोन लेना है और क्या ब्याज देना होगा। इन सभी के बारे में भी हम आपको जानकारी देने वाले है।
टाटा नेक्सन की कीमत और खासियत के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ ही आपको मैन्युअल और ट्रांसमिशन विकल्प भी मिलने वाला है। इस SUV की एक्स- शोरूम कीमत 8 लाख रूपये से शुरू होकर 15 लाख 80 हजार रुपए तक जाती है। सुरक्षा के मामलों में भी टाटा नेक्सॉन काफी बढ़िया है।
कितनी आएगी EMI
इस SUV की माइलेज 17.18 Kmpl से लेकर 24.08 Kmpl तक है। टाटा नेक्सॉन के पैट्रोल मैन्युअल ऑप्शन में आपको बेस वेरिएन्ट के लिए 9.15 लाख रूपये खर्च करने होंगे। अगर आप 1 लाख रूपये की डाउन पेमेंट करके फाइनेंस करवाते हैं तो आपको 8.15 लाख रूपये का लोन करवाना होगा। आप 9% के हिसाब से 5 साल के लिए लोन करवाते हैं, तो 60 महीने तक आपको 16,918 रूपये की EMI देनी होंगी।