Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी हिमालयन 450 मोटरसाइकिल को ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपए से शुरू होती है और यह 2.98 लाख रुपए तक जाती है। हालांकि, ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स पहले से ऑप्शन में उपलब्ध नहीं थे क्योंकि कंपनी होमोलोगेशन अप्रूवल का इंतजार कर रही थी। एक साल बाद, अब रॉयल एनफील्ड ने इन व्हील्स की कीमतों की घोषणा कर दी है।
Royal Enfield Himalayan 450 की कीमत
ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स के एक सेट की कीमत 11 हजार रुपए तय की गई है, जिसे एक्सेसरीज के रूप में चुना जा सकता है। मौजूदा ग्राहक अपने व्हील्स को 12,424 रुपए देकर अपग्रेड कर सकते हैं। यह व्हील्स काजा ब्राउन, स्लेट हिमालयन साल्ट, स्लेट हिमालयन पोपी ब्लू, कामेट व्हाइट और हैनले ब्लैक जैसे विभिन्न रंग विकल्पों में उपलब्ध हैं।
3 अक्टूबर 2024 से ये ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील्स रॉयल एनफील्ड के अधिकृत शोरूम में उपलब्ध होंगे। ट्यूबलेस टायर के कई फायदे होते हैं, जैसे कि इन टायरों में अचानक फटने की संभावना कम होती है और पंचर होने पर हवा धीरे-धीरे निकलती है। इससे मोटरसाइकिल को कंट्रोल करने का समय मिल जाता है।
ट्यूबलेस टायर ट्यूब-टाइप टायर की तुलना में हल्के होते हैं, जिससे वाहन का वजन कम होता है और फ्यूल इफिशिएंसी बेहतर होती है। इसके अलावा, इन्हें पंचर रिपेयर किट या लिक्विड सीलेंट की मदद से आसानी से ठीक किया जा सकता है, जिससे समय और प्रयास की बचत होती है।
रॉयल एनफील्ड का यह नया अपग्रेड न सिर्फ सवारी के अनुभव को बेहतर बनाएगा बल्कि सुरक्षा और फ्यूल इफिशिएंसी में भी सुधार करेगा। ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स के साथ, कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक और बेहतर विकल्प दिया है, जो लंबी यात्राओं के दौरान अधिक सुविधा और भरोसेमंद प्रदर्शन प्रदान करेगा।