WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Renault Kwid EMI: केवल 3661 रुपए महीने की ईएमआई पर घर ले आएं चमचमाती रेनॉल्ट क्विड, महज इतने रुपए देनी होगी डाउन पेमेंट

Renault Kwid EMI: भारतीय बाजार में बिकने वाले सबसे सस्ती कारों में रेनॉल्ट क्विड मानी जाती है। अगर आपका भी मन इस गाड़ी के बेस वेरिएंट RXE 1.0 को खरीदने का है तो आज हम आपको एक बेहतरीन तरीका बताएंगे, जिससे मात्र 3 लाख रुपए की डाउन पेमेंट के बाद आप इसे घर लेकर आ सकते हैं। इसके बाद आपको हर महीने मामूली सी EMI देनी होगी। आज हम आपको इसी से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले हैं।

इतनी है कीमत

कंपनी द्वारा पेश किए गए क्विड के बेस वेरिएंट RXE 1.0 को 4.69 लाख एक्सशोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। वहीं अगर आप इस गाड़ी को दिल्ली में खरीदते हैं तो इस पर आपको आरटीओ के ₹25000 और इंश्योरेंस के 29000 रुपए देने पड़ते हैं। इसके अलावा फास्टटैग के ₹500 भी देने पड़ते हैं। इसके बाद आपको इसकी ऑन रोड कीमत लगभग 5.24 लाख रुपए के आसपास हो जाती है।

बैंक देता है ये स्कीम

अगर आप इस गाड़ी को खरीदते हैं तो आपको बैंक की तरफ से एक्स शोरूम कीमत पर फाइनेंस की सुविधा मिल जाती है। इसके बाद आपको ₹3 लाख रूपए की डाउन पेमेंट करनी होती है, जिस पर करीब 2.24 लाख रुपए बैंक की तरफ से फाइनेंस कर दिए जाते हैं। अगर बैंक आपको 9.5 फीसदी ब्याज के साथ 7 साल के लिए 2.24 लाख रुपए देता है तो इसके लिए आपको हर महीने 3661 रुपए ईएमआई के तौर पर अगले 7 साल के लिए देने पड़ते हैं।

इतनी ज्यादा पड़ेगी कार की कीमत

अगर आप इस स्कीम के अनुसार बैंक से लोन लेकर गाड़ी लेते हैं तो आपको 7 साल तक ₹3600 की ईएमआई हर महीने देनी होगी। इस हिसाब से 7 साल में आप इसके लिए करीब 83 हजार रुपए ब्याज के रूप में भरेंगे। इसके बाद आपके लिए कार की कुल कीमत एक्सशोरूम, ऑन रोड और ब्याज समेत मिलाकर 6.07 लाख रुपए पड़ जाती है।

cfd894f9e2bee6a456b2fe35d3d4d702

Sarkari Gate Team

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment