Redmi Note 14 Pro: अगर आप भी इन दिनों एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको रेडमी नोट 14 Pro के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह स्मार्टफोन रेडमी नोट 14 सीरीज का सबसे बढ़िया स्मार्टफोन होने वाला है। हाल ही में इस स्मार्टफोन से जुड़ी हुई कई डिटेल सामने आई है, आज की इस खबर में हम इस बारे में चर्चा करने वाले हैं।
क्या होंगी भारत में कीमत
जैसा की आपको पता है कि रेडमी यूजर्स की पसंदीदा कंपनी रही है, अर्थात यूजर्स को रेडमी के स्मार्टफोन काफी पसंद आते हैं। रेडमी नोट 14 प्रो, Note 13 प्रो का ही अपडेटेड वर्जन होने वाला है। रेडमी नोट 13 प्रो को यूजर्स का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था। स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बातचीत की जाए तो खबरें सामने आ रही है कि रेडमी नोट 14 प्रो 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजारों में 24000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी की तरफ से आधिकारिक रूप से अभी तक फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई भी जानकारी Share नहीं की गई है।
कब होगा लांच
भारत में रेडमी नोट 14 प्रो के लॉन्च को लेकर कोई भी डेट फाइनल नहीं की गई है, परंतु खबरें सामने आ रही है कि चीन में स्मार्टफोन को सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद ही यह स्मार्टफोन आपको भारतीय बाजारों में दस्तक देता हुआ दिखाई देगा। आमतौर पर रेडमी की तरफ से हर साल जनवरी के महीने में नोट सीरीज का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया जाता है, इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि इसे भी अगले साल जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स
रेडमी नोट 14 प्रो या रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में आपको स्नैपड्रेगन 7एस जेन 3 चिपसेट के साथ-साथ ड्यूल कर्व्ड स्क्रीन मिलने वाली है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K का होगा और आपको 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा भी मिलने वाला है। अगर आप भी बजट सेगमेंट कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन की तलाश में है, तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा।