Nissan Ariya EV: जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान द्वारा X- Trail को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा इसके बाद एक नई इलेक्ट्रिक SUV को भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Ariya को ला सकती है। इसे टेस्टिंग के दौरान भारत में पहले भी देखा जा चुका है, लेकिन ग्लोबल बाजार में यह साल 2020 में लॉन्च हो चुकी है।
मिलते हैं ये बेहतरीन फीचर्स
इसमें मौजूद हेड- अप डिस्प्ले, मोशन एक्टिवेटिड लिफ्टगेट, 19 और 20 इंच के अलॉय व्हील्स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हैप्टिक कंट्रोल सेट-अप, बोस आडियो सिस्टम, निसान प्रो पायलट सिस्टम, एलईडी लाइट्स, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे बेहतरीन फीचर्स इसे ख़ास बनाते हैं।
500 किलोमीटर से ज़्यादा की मिलती है रेंज
इसमें ग्राहकों को सिंगल मोटर के साथ 63 kwh और 87 kwh की क्षमता के दो बैट्री पैक के विकल्प दिए जाते हैं। एक बार पूरा चार्ज कर लेने के बाद इसे क्रमशः 529 और 513 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 63 kwh क्षमता वाले वेरिएंट की मोटर से 217 हॉर्स पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉक जनरेटर होता है। वहीं 87 kwh की क्षमता वाली बैटरी के साथ 306 हॉर्स पावर और 600 nm का टॉर्क मिलता है।
भारत में लॉन्च होगी सिमित संख्या में
कंपनी द्वारा इसे लॉन्च करने की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे भारत में सिर्फ सीमित संख्या में ही लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इसके पहले बैच में 50 यूनिट्स को इंपोर्ट किया गया है। आने वाले कुछ दिनों में ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।
बता दें कि कंपनी द्वारा एकमात्र SUV निसान मैग्नाइट को ₹6 लाख रुपए के एक्स- शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। अगले महीने की शुरुआत में X- Trail को भी लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल मिलाकर दो SUV शामिल हो जाएंगी।