MG Windsor EV Sunroof: JSW MG Motor द्वारा जल्दी ही अन्य इलेक्ट्रिक वाहन Windsor EV को पेश किया जाने वाला है। दरअसल अभी हाल ही में इसका एक नया टीजर सामने आया है। कुछ ही हफ्तों में भारत में इस गाड़ी को लांच कर दिया जाएगा। अनुमान है कि 11 सितंबर को इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने जो टीज़र वीडियो जारी किया है। उसमें इसके कई एडवांस फीचर्स के बारे में जानकारी मिल रही है, तो चलिए जान लेते हैं इस गाड़ी में क्या- क्या खास होने वाला है।
मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स
टीज़र वीडियो से पता चलता है कि इसके अंदर एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। यह सिंगल-पैन फिक्स्ड ग्लास रूफ के साथ पेश की जाएगी। सनरूफ को खोल नहीं पाएंगे। कंपनी में इसे इनफिनिटी व्यू ग्लास रूफ बताया है। ऐसा पहली बार होगा कि इस सेगमेंट में ऐसा फीचर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस गाड़ी में आपको एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एम्बिएंट लाइटिंगजैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें पीछे की ओर झुकी हुई सीटें होगी, जिन्हें 135 डिग्री के एंगल से पीछे की तरफ खींचा जा सकता है।
बैटरी, मोटर क्षमता और रेंज
कंपनी द्वारा हालांकि इसकी टेक्निकल विशेषताओं का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन इतनी जानकारी जरूर मिली है कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 50.6 kWh बैटरी पैक दिया होगा। यह गाड़ी सिंगल चार्ज पर 460 किलोमीटर तक की रेंज देगी। अगर आप डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो आधे घंटे में इसे 30% से पूरी तरह चार्ज कर पाएंगे। इसका इंजन 134 bhp की पावर और 200 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।