Maruti Suzuki Grand Vitara CSD Price: जैसा की आपको पता है कि कार कंपनियों की तरफ से देश के जवानों को CSD के जरिए कई गाड़ियां उपलब्ध करवाई जा रही है। आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अब मारुति सुजुकी की तरफ से भी देश के जवानों को ग्रैंड विटारा SUV भी उपलब्ध करवा दी गई है। जब भी आप कोई नई गाड़ी खरीदे, तो एक बार उसके फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर लेउसके बाद ही गाड़ी को परचेस करें।
मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो यह एक फाइव सीटर SUV है। जो कंपनी की तरफ से 17 वेरिएंट में उपलब्ध करवाई जाती है, इसकी एक्सेस शोरूम कीमत 10 लाख से 20 लाख के बीच स्थित है। आप इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही ऑप्शंस में परचेस कर सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी यह एकदम बढ़िया गाड़ी है। इसमें आपको 6 एयरबैग मिलने वाले हैं, जो कंपनी की तरफ से 10 रंगों में उपलब्ध करवाई जाती है।
अगस्त 2024 में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की CSD प्राइस लिस्ट | ||
वैरिएंट | पावरट्रेन | CSD प्राइस |
सिग्मा | 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 9,69,195 |
डेल्टा | 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 11,04,442 |
जेटा | 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 12,54,306 |
अल्फा | 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 13,93,668 |
अल्फा 4WD | 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 15,21,697 |
डेल्टा | 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 12,32,514 |
जेटा | 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 13,99,431 |
अल्फा | 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 15,33,832 |
जेटा प्लस | 1.5L हाइब्रिड पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 16,22,553 |
अल्फा प्लस | 1.5L हाइब्रिड पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 17,61,774 |
डेल्टा | 1.5L CNG-मैनुअल | Rs. 12,02,089 |
जेटा | 1.5L CNG-मैनुअल | Rs. 13,68,246 |
CSD के जरिये गाड़ी खरीदकर कर सकते हैं हजारों रुपए की बचत
जब हम कैंटीन कार्ड के जरिए गाड़ी खरीदते हैं, तो हम हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं। इसमें टैक्स में भी काफी छूट मिलती है। आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को कैंटीन से खरीदते हैं तो आप कितने रुपए बचा सकते हैं और शोरूम से खरीदने पर आपको कितनी पेमेंट करनी होगी। इस प्रकार की सभी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है।