WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Mahindra Thar Roxx: ऑफ रोडिंग की बादशाह महिंद्रा थार का नया मॉडल, इस दिन खत्म होगा इंतजार

Mahindra Thar Roxx: अगर आप भी महिंद्रा थार के दीवाने हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। जैसा की आप जानते हैं कि ऑफ रोडिंग के लिए महिंद्रा थार काफी मशहूर है। अब महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की तरफ से ऑफीशियली यह कंफर्म कर दिया गया है कि थार के 5 डोर वर्जन को Thar Roxx के नाम से जाना जाएगा। वहीं घरेलू कार निर्माता की तरफ से एक टीचर भी जारी किया गया, जिसमें अपकमिंग फाइव डोर एसयूवी की पहली झलक भी देखने को मिली। आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है।

इस दिन खत्म होगा Mahindra Thar Roxx का इंतजार

कंपनी की तरफ से महिंद्रा थार कब बाजारों में दस्तक देगी, इसको लेकर भी आधिकारिक रूप से डेट कंफर्म कर दी गई है। जानकारी देते हुए बताया गया कि Mahindra Thar Roxx को 15 अगस्त 2024 को लांच किया जाएगा। पहले भी खबरें सामने आ रही थी कि कंपनी की तरफ से इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है, अब कंपनी की तरफ से आधिकारिक रूप से इस बारे में कंफर्म कर दिया गया।

मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

वही थार के 5 डोर वर्जन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको इसमें नए डिजाइन किए गए एलॉय व्हील्स, रियर फेंडर के ठीक ऊपर की 4×4 बैजिंग, ब्लैक कलर में व्हील आर्च क्लैडिंग और C-शेप्ड LED टेल लैंप देखने को मिल सकते हैं। जानकारी देते हुए बताया गया कि Mahindra Thar Roxx मौजूदा थार से लंबा व्हीलबेस मिलेगा।

नए इंटीरियर थीम के साथ आएगी Upcoming Thar Roxx

इसकी ओवरऑल शेप भी बल्की होने वाली है, बेहतर बूट स्पेस होने के साथ- साथ इसके रियर डोर भी बड़े होने वाले है। 5-डोर महिंद्रा थार में आपको एक डुअल पैन सनरूफ और यह गाड़ी आपको एक नए इंटीरियर थीम के मिलने वाली है। साथ ही आपको इसमें 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल सहित कई और प्रीमियम फीचर्स भी मिलने वाले है।

48048a88a2860ffa93d62e974c5d4d13

Meenu

मेरा नाम मीनू है। मै सरकारी गेट वेबसाइट पर जुलाई महीनें से काम कर रही हूँ। यहाँ पर मेरा काम लेटेस्ट स्मार्टफोन और उनसे जुडी अपडेट देना है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि आपको गैजेट की दुनिया में मोबाइल फोन से जुडी अपडेट सबसे पहले पंहुचा सकू।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment