Mahindra Thar EV: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल इस मामले में टाटा मोटर्स अपनी बढ़त बनाए हुए है। दरअसल भारत में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में से 65% अकेले टाटा मोटर्स की कारें होती हैं, लेकिन अब इस क्रम में महिंद्रा भी एक कदम आगे आ गई है। महिंद्रा द्वारा जल्दी ही अपनी पॉपुलर कार SUV थार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है।
इस दिन हो सकती है लॉन्च
बता दें कि पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साउथ अफ्रीका में इसके इलेक्ट्रिक व्हीकल EV कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा हटाया गया था। हालांकि, कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी किसी भी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है। सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपकमिंग महिंद्रा थार EV साल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश की जा सकती है। इस गाड़ी में और क्या- क्या फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, आइये जान लेते हैं।
डिजाइन भी होगा यूनिक
कंपनी इस गाड़ी में 3 यूनिक एलईडी स्ट्रिप्स, आयताकार एलईडी हाउसिंग, एक बोल्ड फ्रंट बम्पर, चंकी व्हील्स, व्हील आर्च क्लैडिंग और एक मस्कुलर बोनट डिजाइन के साथ चौकोर आकार के हेडलैम्प, एलईडी टेल लैंप सिग्नेचर हेडलैंप यूनिट और एक स्पेयर व्हील बॉक्सी टेलगेट, लंबे व्हीलबेस और बढ़ी हुई ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलेगी।
इसमें महिंद्रा थार रॉक्स जैसी कई समानताएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसी भी जानकारियां सामने आई है कि इसमें 60 kwh और 80 kwh की बैट्री पैक दी जा सकती है, जो सिंगल चार्ज में 450 से 500 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी।