WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Mahindra Thar 5 Door: छक्के छुड़ाने आ रही है 5-डोर महिंद्रा थार, लीक हुई तस्वीरें

Mahindra Thar 5 Door: मारुति थार के 5 डोर वाले वर्जन की पहचान अब तक जो छुपी हुई थी वह अब धीरे-धीरे सामने आना शुरू हो गई है। जब से इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, तब से गाड़ियों के दीवानों के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही है। अनुमान है कि इसी साल 15 अगस्त को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। जैसे- जैसे इसकी लॉन्च डेट नजदीक आ रही है, इसके फीचर्स के बारे में रोज नए- नए खुलासे सुनने को मिल रहे हैं।

लॉन्च होगी 5 से 6 रंगों में

बीते दिनों इसके टेस्टिंग मॉडल को देखा गया था। इन तस्वीरों से इस गाड़ी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में थोड़ी बहुत जानकारियां मिल पा रही है। तस्वीर में जो गाड़ी दिखाई दे रही है उसके हिसाब से यह 5- डोर कैमोफ्लोज से कवर होगी। कुछ जगह इसके कलर की झलक भी दिखाई दे रही है। इसमें रेड और ब्लैक कलर दिखाई दे रहा है। अनुमान है कि जब इसे लॉन्च किया जाएगा, तब यह 5 से 6 अलग- अलग रंगों में उपलब्ध होगी।

मिलेंगे ये फीचर्स

इसमें गोल साइज के एलइडी हेडलैंप और डीआरएलएस लगाए गए हैं। इसके अलावा इसके अंदर मल्टी स्लेट ग्रिल और साइड स्टेप्स भी लगे हुए हैं। तीन डोर वाले थार में लगने वाले एलॉय व्हील के जैसे ही इसमें भी इस्तेमाल किए गए हैं। इसके अलावा इसमें टर्न इंडिकेटर, प्लास्टिक क्लैडिंग, नए एलइडी टेल लैंप और टेलगेट पर लगे स्पेशल टायर के लिए कवर लगा हुआ है।

केबिन में मिलेंगी ये सुविधाएं

बात करें यदि मारुति थार के 5 डोर के केबिन की तो इसमें आपको एक नया एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। इसके अंदर टचस्क्रीन यूनिट, ड्यूल- पेन, सनरूफ, आर्मरेस्ट, यूएसबी टाइप C चार्जिंग पोर्ट, B- पिलर पर लगे रियर डोर हैंडल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

ऐसा होगा इंजन

इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन लगा हुआ होगा, जोकि 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा होगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में इस गाड़ी का हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन और MG एस्टर जैसी SUV से कड़ा मुकाबला होने वाला है।

48048a88a2860ffa93d62e974c5d4d13

Meenu

मेरा नाम मीनू है। मै सरकारी गेट वेबसाइट पर जुलाई महीनें से काम कर रही हूँ। यहाँ पर मेरा काम लेटेस्ट स्मार्टफोन और उनसे जुडी अपडेट देना है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि आपको गैजेट की दुनिया में मोबाइल फोन से जुडी अपडेट सबसे पहले पंहुचा सकू।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment