Mahindra New EV SUV: भारत की सबसे बड़ी SUV कंपनी महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV कलेक्शन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। खबरों की मानें तो कंपनी जल्द ही मार्केट में दो इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने वाली है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर ये दो नई एसयूवी किस सेगमेंट में आएगी, उनके फीचर्स क्या रहेंगे और इन्हें कब तक भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा।
बढ़ने वाला है महिंद्रा का SUV पोर्टफोलियो
महिंद्रा के ये दो SUV दो अलग- अलग सेगमेंट में आएंगे। अभी फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ही इलेक्ट्रिक SUV को ऑफर किया जा रहा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 400 EV को ऑफर करती है। साथ ही कंपनी Mahindra XUV 3XO के Electric वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे XUV 400 के नीचे पोजीशन किया जाएगा।
अभी इस पर टेस्टिंग चल रही है और इसका कोड नेम S240 है। कंपनी ने इसमें 35 kwh पावर की बैटरी इंस्टॉल की है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और XUV 3XO के जैसे कई बेहतरीन फीचर्स ग्राहकों को मिलने वाले हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि इसकी कीमत 12 से 17 लाख रुपए के बीच में होगी। लगभग नवंबर से इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।
साइज सेगमेंट में भी लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक SUV
कंपनी कंपैक्ट सेगमेंट के साथ- साथ साइज सेगमेंट में भी नई इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी XUV 700 की तरह नए INGLO प्लेटफॉर्म पर नई इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करेगी। अनुमान है कि साल के आखिरी तक या फिर नए साल में इसको मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, इसका नाम XUV.e8 रखा गया है। इसमें XUV 700 EV के कई फीचर्स दिये जा सकते हैं।
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, टू-स्पोक स्टेयरिंग व्हील, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 60 kWh के साथ 80 kWh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। वहीं इसकी रेंज 450 से 500 किलोमीटर रह सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच में हो सकती है।