iQOO 13 Price: अगर आप भी आने वाले दिनों में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपको काफी पसंद आने वाली है। आज हम आपको iQOO 13 Smartphone के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं, हाल ही में कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है। अब आपको इस स्मार्टफोन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा, इसी महीने स्मार्टफोन की बाजारों में एंट्री होने जा रही है।
नया फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए जरूरी खबर
जब भी हम नया फोन लेने का मन बनाते हैं तो हमारे मन में कई सारे सवाल उठाते हैं जैसे इसमें मिलने वाले फीचर्स कैसे होंगे, इसकी क्या कीमत रहेगी, क्या यह लॉन्च हो चुका है या कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा। आज हम आपको इन्हीं सारे सवालों के जवाब देने वाले हैं जिसके बाद आप काफी आसानी से यह डिसाइड कर पाएंगे कि आपको यह स्मार्टफोन परचेज करना चाहिए या नहीं।
30 अक्टूबर को होगा लॉन्च
iQOO 13 Smartphone को चीन में 30 अक्टूबर को लांच किया जा सकता है। अब कंपनी की तरफ से इस फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शंस के बारे में भी जानकारी शेयर कर दी गई है। कुछ लोग इस स्मार्टफोन की कीमत जानने के लिए भी काफी उत्सुक दिखाई दे रहे है उनके लिए भी एक बड़ी खबर सामने आई है। इसके लिए उन्हें इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है। iQOO 13 Smartphone की संभावित कीमत 47200 रूपये से शुरू हो सकती है। बता दे कि यह कीमत 12gb प्लस 256 जीबी वेरिएंट वाले स्मार्टफोन की होने वाली है।
मिलेंगे यें लेटेस्ट फीचर्स
पहले इसी टिपस्टर की तरफ से दावा किया गया था कि इसकी कीमत iQOO 12 की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। नई लीक हुई खबर से जानकारी मिली है कि इसकी कीमत भी पिछले मॉडल की तुलना में समान ही रहने वाली है। इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट और Q2 गेमिंग चिपसेट दिया जा सकता है इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है।
भारत में एंट्री को लेकर बड़ी अपडेट
इस फोन में मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए तो कंपनी की तरफ से इस चार कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है जिसमें ब्लैक- ग्रीन- ग्रे और व्हाइट शामिल है। बता दे कि अभी स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है, अभी तक भारत में लॉन्च को लेकर कोई भी बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस स्मार्टफोन की भारतीय बाजारों में भी एंट्री हो सकती हैं।