Hyundai Grand i10 Nios EMI: अगर आप भी इन दिनों 6 लाख रुपए से कम के बजट में नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको Grand I10 Nios के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं, जिसके बाद आप आसानी से यह डिसाइड कर पाएंगे कि आपको इस गाड़ी को खरीदना चाहिए या नहीं।
2 लाख की डाउन पेमेंट में घर ला सकते हैं यह गाड़ी
इस गाड़ी से जुड़े हुए डिटेल जानकारी के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है। आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Era को खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। इसके लिए आपको बस 2 लाख रूपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। इसकी एक्चुअल कीमत 5 लाख 92000 रूपये है, आप 2 लाख डाउन पेमेंट देकर बाकी तीन लाख 92 हजार रुपए का लोन ले सकते हैं। आपको 9% के हिसाब से ब्याज का भुगतान करना होगा।
7 सालों तक इतनी EMI का करना होगा भुगतान
इस प्रकार आपको हर महीने 7 से 8000 रुपए 7 सालों तक ईएम के रूप में देने होंगे। इस प्रकार आपको करीब डेढ़ लाख रुपये 7 सालों में ब्याज के रूप में देने होंगे। इसके बाद इस गाड़ी की कुल कीमत तकरीबन 7.5 लाख से 8 लाख के करीब हो जाएगी।
बजट सेगमेंट में ग्राहकों की पहली पसंद
अगर आप भी बजट सेगमेंट में किसी बढ़िया गाड़ी की तलाश में है, तो हुंडई की ग्रैंड Nios की बेस वेरिएंट era आपके लिए एकदम बेहतरीन विकल्प साबित होने वाली है, इसमें आपको कई लेटेस्ट फीचर मिलने वाले हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी यह एकदम बढ़िया है, कुल मिलाकर यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।