WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Honda YE S7 Electric SUV: टेस्ला को देने टक्कर होंडा ने पेश कर दी एक और बवाल इलेक्ट्रिक SUV, 500 किलोमीटर तक का दे रही है रेंज

Honda YE S7 Electric SUV: होंडा जल्दी ही मार्केट में न्यू Ye S7 EV SUV लांच कर रही है। ये गाड़ी जापान के YE रेंज की BEV का हिस्सा है। इसमें P7 और S7 के साथ GT कांसेप्ट सेडान शामिल है। सबसे पहले इसे 2024 के बीजिंग शो में दिखाया गया था, उसके बाद इसे चीन के MIIT की वेबसाइट पर दिखाया गया। उसके बाद इसके बारे में आधिकारिक जानकारियां भी पता लग रही हैं। इस गाडी का प्रोडक्शन होंडा डोंगफेंग जॉइंट वेंचर करेगी।

होंडा Ye S7 EV SUV का डिजाइन

कंपनी ने इसमें शार्प फ्रंट फेशिया दिया गया है। साथ ही Y के आकार का शार्प एलइडी DRL के साथ फ्लश डोर हैंडल और कैमरा ORVM लगा होगा। इसमें ऐरो एफिशिएंट व्हील भी दिया गया है। पीछे की तरफ लगे वर्टिकल एलईडी एलिमेंट इसे H टेक्स का रूप देते हैं।

ऐसा रहेगा इंटीरियर

इसके केबिन के अंदर वर्टिकल माउंटेड इन्फोटमेंट सिस्टम और एक छोटा ड्राइवर डिस्प्ले मल्टी लेयर डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। साथ ही इसमें इलेक्ट्रिकल पार्किंग ब्रेक, ड्यूल सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स इंस्टॉल किए गए।

दो बैटरी पैक के ऑप्शन

आपको बता दे कि यह इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी पैक के साथ मार्केट में अवेलेबल रहेगी, जिसमें एक 268bhp सिंगल मोटर RWD सेटअप रहेगा। वहीं दूसरे में 469bhp ड्यूल मोटर AWD सेटअप इंस्टॉल किया गया। बैटरी से जुड़ी बाकी जानकारियां अभी डिस्क्लोज नहीं की गई है, लेकिन अनुमान यही है कि इसमें लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर रहेगी।

ये होंगी डाइमेंशंस

इसकी लंबाई 4750mm, चौड़ाई 1930mm और ऊंचाई 1625 mm रहेगी। वहीं अगर बात करें इसके व्हील बेस की तो वह 2930mm रहेगा। इसके डाइमेंशन की बात करें तो यह चीनी बाजार में लॉन्च किए गए टेस्ला मॉडल Y और फोर्ड मस्टेंग को टक्कर दे रही है। कंपनी इस मॉडल को साल के आखिरी तक बाजार में लॉन्च कर देगी।

cfd894f9e2bee6a456b2fe35d3d4d702

Sarkari Gate Team

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment