Honda Shine 100 EMI: देश की प्रमुख बाइक निर्माता कंपनियों में से एक होंडा की तरफ से पेश की जाने वाली होंडा शाइन 100 को लोग काफी पसंद करते हैं। इसके जबरदस्त फीचर्स के लोग दीवाने हैं। आपका मन भी अगर इस बाइक को खरीदने का है तो हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे केवल ₹10000 देकर इस बाइक को अपने घर लेकर आ सकते हैं।
इतना आता है बाइक पर खर्च
दरअसल होंडा शाइन 100 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64900 रूपए है। जब आप इसे खरीदने जाते हैं तो आपको इंश्योरेंस के 5732 रुपए और आरटीओ चार्जेस 5722 भी देना पड़ता है। इसके अलावा स्टैंडर्ड एसेसरी के लिए भी आपको 895 देने पड़ सकते हैं। इस प्रकार से सभी खर्चों को जोड़कर इस बाइक की ऑन रोड कीमत 77249 तक पहुंच जाती है।
इतनी देनी होगी हर महीने EMI
अगर आप इस बाइक को 10000 की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो इसकी एक्स शोरूम कीमत पर फाइनेंस होगा। इसके लिए आपको बैंक से 67249 का लोन लेना पड़ेगा। बैंक आपको यह लोन 10% के ब्याज पर 2 साल के लिए देता है, जिसके लिए आपको हर महीने 3362 रुपए की किस्त यानी की ईएमआई देनी होगी। इस प्रकार देखा जाए तो आप 2 सालों में 13439 रुपए ब्याज के रूप में देंगे। इस तरह यह बाइक आपको कुल 90688 रुपए में पड़ती है।
बाइक में मिलते हैं यह जबरदस्त फीचर्स
इसमें अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक स्टार्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऑल-एनालॉग, स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज और टेल-टेल लाइट जैसे ख़ास फीचर्स दिए गए हैं। बात करें इसके कलर ऑप्शंस की तो यह ब्लैक विद रेड, ब्लैक विद गोल्ड, ब्लैक विद ब्लू, ब्लैक विद ग्रीन और ब्लैक विद ग्रे कलर के साथ आती है।
इसमें 98.98 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह 7.38 bhp की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 1 लीटर पेट्रोल में यह बाइक 55 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसमें आगे की तरफ 130 मिमी ड्रम ब्रेक और पीछे की तरफ 110 मिमी ड्रम ब्रेक लगाए गए हैं।