Eblu Feo Monsoon Offer: गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर अपने इलेक्ट्रिक ट्रू व्हीलर और थ्री व्हीलर के लिए जानी जाती है। अब कंपनी द्वारा एब्लू फियो (Eblu Feo) और एब्लू फियो एक्स (Eblu Feo X) मॉडल पर विशेष छूट देने का ऐलान किया है। दरअसल कंपनी द्वारा पेश किए गए इस मानसून ऑफर के तहत ₹10000 की छूट दी जा रही है। छूट के बाद इसकी कीमत महज 89,999 रूपए (एक्स शोरूम) हो गई है। इससे पहले इसे कंपनी द्वारा 99,999 रूपए में बेचा जा रहा था।
सिमित समय के लिए है ये ऑफर
बता दे कंपनी ने इस ऑफर को सीमित समय के लिए पेश किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को पर्यावरण के अनुकूल सुलभ और किफायती यातायात का साधन उपलब्ध करवाना है। दरअसल कंपनी की यह दोनों पेशकश लेटेस्ट तकनीक से लैस है। इनके अंदर लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, बेहतर पावर कैपेसिटी की मोटर और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
31 अगस्त तक रहेगा ऑफर मान्य
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा दिए जा रहे मानसून ऑफर का लाभ 31 अगस्त 2024 तक उठाया जा सकता है। अगर आप भी इस ऑफर से फायदा लेना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स डीलरशिप पर जाकर संपर्क करना चाहिए।
ग्राहकों को मिलता है टिकाऊ साधन अपनाने का विकल्प
इस बारे में जानकारी देते हुए गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर के सीईओ और निदेशक हैदर अली खान बताते हैं, “यह पहल हरित भविष्य की ओर एक कदम है और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। ईब्लू फियो और ईब्लू फियो एक्स पर मानसून ऑफर के साथ, हम न केवल अपने उत्पादों को अधिक किफायती बना रहे हैं, बल्कि अधिक लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।”
हैदर बताते हैं कि कंपनी की यह पहल इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट व्हीकल को बढ़ावा देने के उनके नजरिए को धरातल पर उतारती है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इस ऑफर के माध्यम से ग्राहक परिवहन के टिकाऊ साधन पर स्विच कर सकते हैं।