Ducati Panigale V4: वर्ल्ड डुकाटी वीक में नई Ducati Panigale V4 को पेश किया गया। इसे पुराने वर्जन में नए फीचर्स को जोड़कर पेश किया गया है। इसके डिजाइन में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले के मुकाबले यह ज्यादा शार्प, स्लीक और बेहतरीन दिखाई दे रही है। इसके अलावा और क्या- क्या बदलाव इसके अंदर किए गए हैं, जान लेते हैं।
किए गए हैं ये बदलाव
इसके लुक को आकर्षक बनाने के लिए इसके अंदर स्लिप एलइडी प्रोजेक्टर हैडलाइट दी गई है। इससे पहले के वर्ज़न में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलाइट्स दी गई थी। इसके अलावा इसमें नई विंडस्क्रीन, एयरोडायनामिक विंगलेट, नई साइड फेयरिंग, फ्यूल टैंक, फुटरेस्ट और टेल सेक्शन देखने को मिलेंगे। इसकी राइडिंग पोजीशन को भी पहले से ज्यादा कूल बनाया गया है।
इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च
पुरानी बाइक के मुकाबले नई बाइक के चेसिस में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें एक फ्रंट फ्रेम दिया है। पुरानी बाइक के सिंगल- साइडेड स्विंगआर्न को बदलकर नए स्विंगआर्म को लगाया गया है। आगे की तरफ NPX-30 प्रेशराइज्ड फोर्क और पीछे की तरफ TTX36 मोनोशॉक संस्पेंशन लगाया गया है।
इसमें 1,103cc, V4 इंजन यूरो 5+ का लगाया गया है। यह 214 bhp की पावर और 120.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6 स्पीड गियर बॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें नए ब्रेकिंग हार्डवेयर और 17 इंच के एलॉय व्हील लगाए हुए हैं।
इतनी होगी कीमत
इन सबके अलावा इसमें पावर मोड (फुल, हाई, मीडियम और लो), राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, 6.9-इंच कलर TFT डिस्प्ले जैसे कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं।
भारत में इसके स्टैंडर्ड और S ट्रिम दोनों वेरिएंट को लांच किया जाएगा। अनुमान है कि इस साल के अंत तक इसे पेश कर दिया जाएगा। वहीं अगर बात करें अगर इसकी कीमत की तो यह 28 लाख से 30 लाख रुपए (एक्स शोरूम) कीमत के साथ पेश की जा सकती है।