WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Ducati Hypermotard 698 Mono: बाइक के दीवानों के लिए अच्छी खबर, आ गई लग्जरी बाइक

Ducati Hypermotard 698 Mono: अगर आप भी इन दिनों नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। Ducati कंपनी को लग्जरी बाइक बनाने के लिए जाना जाता है। अब कंपनी की तरफ से भारतीय बाजारों में भी दुनिया की सबसे दमदार सिंगल सिलेंडर बाइक को लांच कर दिया गया है। आज की इस खबर में हम आपको इसी बाइक के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं।

बाइक के दीवानों के लिए अच्छी खबर

Ducati की तरफ से हाल ही में Hypermotard 698 Mono बाइक को लांच किया गया है। वही कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह बाइक सिंगल सिलेंडर में लॉन्च की गई है जो की सबसे ताकतवर बाइक होने वाली है। आपको भी शहर और गांव में सड़कों पर बाइक दौड़ना काफी पसंद है तो निश्चित रूप से आपको यह बाइक काफी पसंद आने वाली है।

मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

कंपनी की तरफ से इसमें वाई शेप 5 स्पोक एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है, इसके साथ ही डबल सी एलईडी हेडलाइट भी दी गई है। बाइक में आपको ऊंची और फ्लैट सीट मिलने वाली है, साथ ही हाई फ्रंट मटगार्ड दिया गया है। अगर इस बाइक में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बात की जाए, तो आपको ट्रेक्शन कंट्रोल डुकाटी विल कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, डुकाटी पावर लॉन्च जैसे फीचर भी मिलने वाले हैं।

क्या रहेंगी कीमतें

इस बाइक की डिलीवरी इस महीने के लास्ट तक शुरू कर दी जा सकती है। वहीं इसकी कीमत 16. 50 लाख रुपए रहने वाली है, अगर आप भी लग्जरियस बाइक के दीवाने हैं तो यह आपको काफी पसंद आने वाली है। Hypermotard 698 Mono बाइक में मिलने वाले इंजन के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 659 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलने वाला है, जो 77.5 हॉर्स पावर के साथ 63 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

आपको बाइक में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक भी मिलने वाला है। इसके साथ ही स्पोर्ट, रोड, अर्बन और वैट राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। वही, बाइक को एल्यूमिनियम हैंडलबार और 3.8 इंच की एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश किया जा सकता है।

48048a88a2860ffa93d62e974c5d4d13

Meenu

मेरा नाम मीनू है। मै सरकारी गेट वेबसाइट पर जुलाई महीनें से काम कर रही हूँ। यहाँ पर मेरा काम लेटेस्ट स्मार्टफोन और उनसे जुडी अपडेट देना है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि आपको गैजेट की दुनिया में मोबाइल फोन से जुडी अपडेट सबसे पहले पंहुचा सकू।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment