WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

BMW CE 04 Electric Scooter: बीएमडब्ल्यू ने लांच की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखे फीचर्स और कीमत

BMW CE 04 Electric Scooter: अगर आप भी इन दिनों नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। बता दे कि लक्जरी वाहन निर्माता BMW की तरफ से भारतीय बाजारों में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर CE04 लॉन्च कर दिया गया है। आज की इस खबर में हम आपको इसी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं, इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है।

BMW ने लांच किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

आप भी सोच रहे होंगे कि कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कौन से फीचर्स शामिल किए गए हैं, इसकी क्या कीमत होने वाली है। इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। BMW की तरफ से भारत में पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर CE04 को लांच कर दिया गया है। वही, कंपनी की तरफ से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इस स्कूटर में आपको डबल लूप चेसिस मिलने वाला है, जिसकी वजह से दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ एबीएस दिया गया है।

मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

BMW CE04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको इसमें 10.25 इंच की टीएफटी नेविगेशन, टाइप-सी यूएसबी चार्जर, ईको, रेन, रोड और डायनैमिक राइडिंग मोड्स, 15 इंच व्हील्स, डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, वैकल्पिक एबीएस प्रो जैसे फीचर्स मिलने वाले है।

इस स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको 15kw क्षमता की परमानेंट मेंटेन लिक्विड कूल्ड मोटर दी गई है, जो 41 BHP की पावर और 61 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एक बार यदि आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज कर लेते हैं तो आपको 130 किलोमीटर तक की रेंज मिलने वाली है। 2.3 KW की चार्जर से इस जीरो से 80% तक मात्र 3 घंटे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

क्या है भारत में इसकी कीमत

भारत में इस लग्जरियस स्कूटर की कीमत 14 लाख 90000 रुपए के आसपास होने वाली है। अगर आप इस स्कूटर को अब बुक करवाते हैं,तो आपको इसके डिलीवरी सितंबर महीने में मिलने वाली है। आपको इस स्कूटर में इसके अलावा भी कई सारे लेटेस्ट फीचर मिलने वाले हैं।

48048a88a2860ffa93d62e974c5d4d13

Meenu

मेरा नाम मीनू है। मै सरकारी गेट वेबसाइट पर जुलाई महीनें से काम कर रही हूँ। यहाँ पर मेरा काम लेटेस्ट स्मार्टफोन और उनसे जुडी अपडेट देना है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि आपको गैजेट की दुनिया में मोबाइल फोन से जुडी अपडेट सबसे पहले पंहुचा सकू।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment