WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

5 New Electric SUV: इलेक्ट्रिक कारों के दीवानों का खत्म होने जा रहा इंतजार, मार्केट में एंट्री मारेंगी ये 5 धाँसू कारें

5 New Electric SUV: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बाद अब इलेक्ट्रिक कारों ने धीरे- धीरे मार्केट में अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। उनकी मांग दिनों- दिन बढ़ती जा रही है, इलेक्ट्रिक का निर्माता कंपनियां भी इस मौके को भुनाने में लगी है और अपनी तरफ से कोई भी कोर असर नहीं छोड़ना चाहती। इस सेगमेंट में अब टाटा मोटर्स भी अपने पैर पसार रही है।

अकेले टाटा की हिस्सेदारी है 65%

देशभर में होने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अकेले टाटा कारें 65% परसेंट की हिस्सेदारी रखती हैं लेकिन आने वाले समय में टाटा मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, हुंडई इंडिया और मारुति सुजुकी तक एक से बढ़कर एक नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली हैं। अगर आपका भी प्लान किसी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का है तो आज हम आपको आप इन पांच मोस्ट अवेटेड EV कारों के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे।

महिंद्रा 3XO EV कार

महिंद्रा द्वारा हाल ही में अपने SUV 300 का अपडेटेड वर्जन XUV3XO लांच किया गया है। लॉन्चिंग के साथ ही ग्राहकों ने इसे हाथों- हाथ लिया है और इसकी जबरदस्त बुकिंग देखने को मिल रही है। ऐसे में कंपनी द्वारा आने वाले दिनों में xuv300 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका प्रोडक्शन इसी साल नवंबर में शुरू किया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत 15 लाख से 17 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

Tata Curvv EV

बात करें यदि इलेक्ट्रिक कारों की तो टाटा की Curvv मोस्ट अवेटेड कार बन चुकी है। आगामी 7 अगस्त को कंपनी द्वारा इसे लॉन्च किया जा सकता है। यह अपने ग्राहकों को एक बार के चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगी। इसके इंटीरियर में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ADAS फीचर और 360 डिग्री कैमरा जैसे जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं।

Hyundai Creta EV

इसी साल जनवरी 2024 में Hyundai द्वारा अपनी पॉपुलर SUV क्रेटा का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। मार्केट में जिसे अच्छा खासा रिस्पांस मिला। अब कंपनी द्वारा इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 45 kwh का बैट्री पैक मिल सकता है, जोकि सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगा।

Mahindra XUV E8

मोस्ट अवेटेड कारों की लिस्ट में महिंद्रा का XUV E8 मॉडल भी शामिल है। सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी दिसंबर 2024 तक इस पॉपुलर SUV 700 का ऑल इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। यह सिंगल चार्ज पर 450 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी।

Maruti Suzuki eVX

देशभर में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री मारुति सुजुकी करती है। कंपनी द्वारा अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को लांच किया जाने वाला है। बता दें कि साल 2025 की शुरुआत में कंपनी अपनी पहली SUV मारुति सुजुकी eVX को लॉन्च कर सकती है। पहली बार इसे ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह गाड़ी 550 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी।

cfd894f9e2bee6a456b2fe35d3d4d702

Sarkari Gate Team

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment